BIHAR BOARD CLASS 10 HINDI (101)
QUIZ NO 1
TOTAL QUESTIONS = 20
1. गायक शब्द में कौन प्रत्यय है ?
A. यक
B. अक
C. क
D. गै
2. मोहन ने कुछ नहीं खाया । - किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
A. निजवाचक सर्वनाम
B. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
C. प्रश्नवाचक सर्वनाम
D. पुरुषवाचक सर्वनाम
3. क्रिया की विशेषता प्रकट करनेवाले शब्द को क्या कहते हैं ?
A. विशेषण
B. विशेष्य
C. क्रियाविशेषण
D. प्रविशेषण
4. कृष्ण भक्त कवि रखखान किस छंद में सिद्ध थे ?
A. रोला
B. चौपाई
C. सवैया
D. आल्हा
5. निम्नलिखित में कौन मिश्रवाक्य है ?
A. सिपाही को देखकर चोर भाग गया ।
B. मैं बिछावन पर गया और सो गया ।
C. उज्ज्वल पढ़ने के कारण प्रथम होता है ।
D. यदि तुम आओगे तो मैं जाऊँगा ।
6. रात और संध्या के बीच की वेला इस वाक्यखंड के लिए एक शब्द है
A. असूर्यपश्या
B. अहर्निश
C. द्विपद
D. गोधूलि
7. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महात्मा गाँधी के जन्म दिवस को किस रूप में मनाया जाता है ?
A. शांति दिवस के रूप में
B. शिक्षक दिवस के रूप में
C. अहिंसा दिवस के रूप में
D. मानवतावादी दिवस के रूप में
8. निराला की साहित्य साधना पुस्तक के लेखक हैं ―
A. नलिन विलोचन शर्मा
B. यतीन्द्र मिश्र
C. रामविलास शर्मा
D. अशोक वाजपेयी
9. निम्नलिखित में कौन उड़िया के एक प्रमुख कथाकार हैं ?
A. साँवर दइया
B. सुजाता
C. श्रीनिवास
D. सातकोड़ी होता
10. मैक्समूलर के अनुसार किस भाषा के अध्ययन ने मानव जाति के सम्पूर्ण इतिहास को एक वास्तविक रूप में पहली बार प्रकट कर दिखाया है ?
A. संस्कृत
B. अंग्रेजी
C. जर्मन
D. यूनानी
11. पयोधर किसका पर्यायवाची है ?
A. पर्वत का
B. बादल का
C. जल का
D. सूर्य का
12. कवि घनानंद किस मुगल बादशाह के यहाँ मीरमुंशी का काम करते थे ?
A. मोहम्मद शाह रंगीले
B. अहमद शाह बहादुर
C. जहांदार शाह
D. बहादुर शाह द्वितीय
13. कवि रेनर मारिया रिल्के के अनुसार भगवान की कृपादृष्टि कहाँ विश्राम करती थी ?
A. कवि के कपोलों की नर्म शय्या पर
B. चट्टानों की ठंडी गोद में
C. प्रभु के शानदार लबादा में
D. प्रभु के चरणों में
14. रामचरितमानस कौन संज्ञा है ?
A. द्रव्यवाचक संज्ञा
B. व्यक्तिवाचक संज्ञा
C. भाववाचक संज्ञा
D. जातिवाचक संज्ञा
15. निम्नलिखित में यौगिक शब्द है -
A. दूधवाला
B. नमक
C. पीला
D. कान
16. चारों ओर खड़े डॉक्टरों ने बारी-बारी से आकर किसकी सहायता से पाप्पाति की आँखों के भीतरी भाग का परीक्षण किया ?
A. ऑप्थलमस्कोप की
B. स्टेथोस्कोप की
C. इंफ्यूजन पंप की
D. पिपपेट्स की
17. कवि जीवनानंद दास किस भाषा के सर्वाधिक सम्मानित एवं चर्चित कवियों में से एक हैं ?
A. तमिल
B. बाँग्ला
C. उड़िया
D. मलयालम
18. टीले की ओर निकलते-निकलते लक्ष्मी किसके इंतजार में कुछ पिछड़ गयी ?
A. लक्ष्मण के
B. सरपंच के
C. अच्युत के
D. गुणनिधि के
19. चिंता में रात भर जगना - किस मुहावरे का अर्थ है ?
A. घोड़ा बेच कर सोना
B. तीन तेरह करना
C. तारे गिनना
D. उल्टी गंगा बहाना
20. कन्नड़ साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार श्रीनिवास का जन्म कहाँ हुआ था ?
A. मालूर, कर्नाटक में
B. गोतुर, कर्नाटक में
C. कोलार, कर्नाटक में
D. सानूर, कर्नाटक में
Submit Quiz
Disclaimer for MCQ Quiz
The questions in this MCQ quiz are intended solely for educational purposes. While we strive to ensure the accuracy of the content, the information provided may not always be up-to-date or complete. The quiz creators are not liable for any misunderstandings, errors, or any consequences arising from the use of this quiz. Participants should verify any information independently before relying on it for any critical decision-making.
इस MCQ क्विज़ के प्रश्न केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। हम सामग्री की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यहां दी गई जानकारी हमेशा अद्यतित या पूर्ण नहीं हो सकती। क्विज़ के निर्माता किसी भी गलतफहमी, त्रुटि या इस क्विज़ के उपयोग से उत्पन्न होने वाले किसी भी परिणाम के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। प्रतिभागियों को किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए इस जानकारी पर निर्भर होने से पहले स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि करनी चाहिए। https://www.pyqonline.com यदि कोई गलती है या कोई सुझाव है तो e-mail करें
[email protected]